संत रविदास की 649वीं जयंती मनाई गई ,लोगों ने उनके विचारों पर चर्चा की.

0
IMG-20260201-WA0073

राकेश पासवान की रिपोर्ट—–

हरनौत (नालंदा)- नगर पंचायत में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती मनाई गई। समिति के तत्वावधान में रविवार को बबन बिगहा सबनहुआ पुल , जोरारपुर स्थित नदी पर एवं चेरन गांव में यह आयोजन हुआ।

इस अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ, आरती और प्रसाद( लंगर) वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार के संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत रविदास द्वारा दिखाए गए समानता, सामाजिक न्याय और आपसी भाईचारे का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।उनके विचार समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर बबन बिगहा सबनहुआ पुल पर पांच फरवरी तक मेला का आयोजन किया गया है। अंतिम दिन झांकी भी निकाली जाएगी।इस अवसर पर रविदास धर्म संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम रविदास, पुजारी राजबली रविदास , संजय , राजेंद्र , रवि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *