बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र में भावी प्रत्याशी मनोज कुमार ताँती ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता से किया समस्याओं के समाधान का वादा

बिहारशरीफ (नालंदा), प्रेम कुमार – बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 44, मेहरपर में भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार ताँती के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
मनोज कुमार ताँती ने कहा, “अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो, तो आप हमें तुरंत कॉल करें। हम उस समस्या का समाधान शीघ्र करवाएंगे।”

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जब उनकी पार्टी को मेयर की जिम्मेदारी मिली, तो वे कुर्सी पर बैठने के बजाय जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुनने और हल करने का कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान मेयर अनीता देवी के नेतृत्व में बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा बोरिंग कार्यों के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
मनोज ताँती ने यह भी जानकारी दी कि उनके प्रयास से नालंदा महिला कॉलेज में 97 लाख रुपये की लागत से पोस्टर बोरिंग कराया गया है, जिससे मथुरिया मोहल्ला, पुल भराव और आसपास के इलाकों में पेयजल की समस्या दूर होगी।

उन्होंने आगे बताया कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के कुल 51 वार्डों में बोरिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को पानी की समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल सके।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मनोज ताँती से अपनी समस्याएं साझा करते हुए भरोसा जताया।