सहयोग शिविर में जाते समय कीचड़ में फंसी जिलाधिकारी की गाड़ी, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर

0
WhatsApp Image 2026-07-07 at 11.27.32 PM (1)

बिहारशरीफ (नालंदा)। नालंदा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उस समय एक अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जिलाधिकारी उदिता सिंह की सरकारी गाड़ी नूरसराय प्रखंड के बड़ारा और डोईया पंचायत जाने के दौरान कीचड़ में फंस गई। जिलाधिकारी यहां राज्य सरकार के ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होने पहुंच रही थीं।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण ग्रामीण सड़क पर कीचड़ हो गया था। इसी दौरान जिलाधिकारी का वाहन कीचड़ में धंस गया और आगे बढ़ने में असमर्थ हो गया। गाड़ी फंसने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर काफी देर तक मशक्कत की, जिसके बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। वाहन निकलने के बाद जिलाधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।

इस दौरान मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *