बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग युवक को पड़ी महंगी, वायरल वीडियो के बाद देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

0
IMG-20260129-WA0073

नालंदा। नालंदा थाना क्षेत्र के पचवारा गांव में जन्मदिन की खुशी में हर्ष फायरिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद युवक की पहचान की गई, जिसके पश्चात उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद संबंधित युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान फायरिंग की थी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *