हनुमान मंदिर की चारदीवारी निर्माण पर रोक, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ,ग्रामीणों में आक्रोश

0
WhatsApp Image 2026-09-21 at 6.05.41 AM (1)

हरनौत प्रखंड के मुढ़ारी गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय के पास नव निर्मित हनुमान मंदिर की चारदीवारी निर्माण कार्य को हरनौत थाना के एसआई बनारसी चौधरी द्वारा रोक दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह नव निर्मित मंदिर स्थानीय लोगों की अपार आस्था और भक्ति का केंद्र है।मंदिर परिसर में हरेक वर्ष अखंड कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। बताया कि यहां पर वर्ष 1999 से हनुमान जी का मंदिर स्थापित था। जो एनएच को फोरलेन में अपग्रेड करने के दौरान एनएच की जमीन में आ गया था। उस समय मंदिर को हटाना पड़ा था। इसके बाद नया मंदिर बनाया गया एवं गयाजी के पथरकट्टी से पांच फीट की प्रतिमा मंगवा कर बीते अप्रैल माह में स्थापित कि गई है। जिसमें फिलहाल चारदीवारी सहित अन्य निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मंदिर की जमीन की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान रोक लगा दी गई, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया।

ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर की जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर है।जिसमें मुढा़री गांव के मधु चौहान का जमीन मंदिर से ठीक सटे दक्षिण दिशा में है। जिसमें फिलहाल घर बना है। लेकिन उनके द्वारा चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर हरनौत थाना में आवेदन दिया है।आवेदन के अनुसार हरनौत थाना में तैनात एसआई बनारसी चौधरी सहित पुलिस कि टीम निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा फिलहाल रोक लगा दी है।

ग्रामीणों ने जिला पुलिस-प्रशासन से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने और हनुमान मंदिर परिसर को असमाजिक तत्वों से बचाने की मांग की है। नहीं तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में सुगम्बर यादव, गुड्डू शर्मा , नगीना चौहान, जीतेंद्र सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *