देश को तीव्र विकास के पथ पर लाना प्रधानमंत्री मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि : प्रेम रंजन पटेल

0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 6.36.01 AM

भारतीय जनता पार्टी नालंदा द्वारा रविवार को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बिहारशरीफ सर्किट हाउस में केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारत को तीव्र विकास के पथ पर आगे बढ़ाना, देशवासियों की अधिकांश समस्याओं का समाधान करना, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना तथा विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं।

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

इस दौरान पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह छात्रों को गुमराह कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। साथ ही बिहार की छवि खराब करने की भी साजिश की जा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य, रोजगार और बिहार के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।

प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी अमरेश कुमार, रंजू कुमारी, राजू माहुरी, आईटी सेल संयोजक अमित शान, अनुग्रह नारायण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, डॉ. रेणु देवी, धीरज पाठक, गोपाल सिंह, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *