कतरीसराय थाना क्षेत्र से पांच साइबर ठग गिरफ्तार, साइबर ठगों के गिरफ्तारी से इलाका में मचा हड़कंप
पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा, कतरीसराय से 5 गिरफ्तार
राजगीर(नालंदा)। कतरीसराय थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोरैया बिगहा तथा कतरपुर गांव में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में पांच शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ठगी में प्रयोग होने वाली सामान भी बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बागीचे में बैठकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एसपी नालंदा के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पकड़े गये ठगों में कतरपुर निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार उर्फ हिमांशु, बजड़ा चक निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ अंजनी कुमार, गोरैया बिगहा निवासी अरविन्द कुमार के पुत्र आदित्य राज उर्फ जेपी, अखिलेश कुमार के पुत्र अमित कुमार तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी प्रितम कुमार के पुत्र पियुष कुमार उर्फ अंजनी कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 11 स्मार्टफोन, दो कीपैड मोबाइल, चार फर्जी सिम कार्ड तथा 89 पन्नों की ऑर्डर शीट बरामद की है, जिसमें ग्राहकों के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज थे। इसके अलावा साइबर ठगी से संबंधित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
डीएसपी ने बताया कि यह गिरोह पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर लोगों से रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग शुल्क के बहाने ठगी करता था। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। छापेमारी दल में गिरियक पुलिस निरीक्षक सुमंत कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, एएसआई मनीष कुमार, एएसआई रुदल पासवान, एएसआई संजय दास सहित थाना के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। लोगों की मानें तो राजगीर प्रखंड के छबिलापुर थाना क्षेत्र के गांवों में यह धंधा प्रचंड रूप ले चुका है। अब यह थाना क्षेत्र कतरीसराय को फेल करता नजर आ रहा है। लोगों ने कहा कि पुलिस को इस ओर भी देखने की जरूरत है।
