इस्लामपुर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

0
IMG-20260316-WA0124

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

इस्लामपुर (नालंदा)। रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर इस्लामपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक कुमार सिन्हा के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद खजूर, फल, पकौड़ी, शरबत सहित विभिन्न व्यंजनों के साथ अपना रोजा खोला। इस दौरान देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी मांगी गई।

1001319782

इस मौके पर विवेक कुमार सिन्हा ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान का महीना बेहद पाक और बरकत वाला होता है। इस महीने में की गई इबादत और दुआओं का विशेष महत्व होता है तथा लोगों का विश्वास है कि इस पवित्र माह में की गई दुआएं कबूल होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता किशोर कुमार, शिशुपाल यादव, सियाराम प्रसाद सिंह, अधिवक्ता मिथिलेश प्रसाद, मो. शमीम आलम, मो. असलम, शाहनवाज आलम, सलीम शहजादा, देवेंद्र प्रसाद, भगवान प्रसाद उर्फ कवि अलबेला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *