जीविका की ओर से एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

0
IMG-20260211-WA0020

कुमार अभिषेक की रिपोर्ट, नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा प्रखंड के दामोदरपुर बलधा पंचायत अंतर्गत बलधा गांव में बुधवार को जीविका की ओर से एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार, पशुधन प्रबंधक राजीव रंजन एवं पशु चिकित्सक डॉ. शशि शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कुल 179 जीविका दीदियों के 291 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं। पशु चिकित्सक ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव, टीकाकरण, पोषण और देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

1001246398

प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुओं को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से जीविका द्वारा इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों को पशु आवास प्रबंधन, स्वच्छता और अन्य जरूरी गतिविधियों की जानकारी भी दी।

शिविर के दौरान पशुपालकों के बीच कृमिनाशक दवा, भूख बढ़ाने की दवा, मिनरल मिक्सचर सहित अन्य आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही बीमार पशुओं का विशेष रूप से उपचार भी किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक पवन कुमार सिंह, सामुदायिक समन्वयक रेखा कुमारी एवं संध्या रानी, कार्यालय सहायक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *