अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग लड़की से 17 लाख के जेवर ठगने का आरोप, अरवल का युवक गिरफ्तार; ठगी के जेवर बरामद

0
WhatsApp Image 2026-11-11 at 7.17.19 PM

हरनौत थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उससे करीब 17 लाख रुपये के जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने ठगी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

हरनौत थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हरनौत थाना में दर्ज कांड संख्या 500/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 में एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और करीब 17 लाख रुपये के जेवरात ठग लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

अनुसंधान के दौरान कांड के प्राथमिक अभियुक्त बिट्टू कुमार उर्फ छोटे उर्फ समर, पिता अजित चौधरी, निवासी ओलीदाज, थाना परासी, जिला अरवल की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने 10 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर ठगी किए गए जेवरात भी बरामद किए गए।

बरामद जेवरात में शामिल हैं : सात जोड़ी चांदी जैसी पायल, एक चांदी जैसी चेन, एक मछली के आकार का चांदी जैसा आभूषण, पीपल के पत्ते के आकार के दो आभूषण, पांच चांदी जैसी कसैली, एक जोड़ी दुल्हन बिछिया, दो जोड़ी बिछिया, दो छोटे चांदी जैसे सिक्के, सोने जैसी दो अंगूठियां, एक जोड़ी छोटे झुमके, एक जोड़ी छोटे कान की बाली और मंगलसूत्र का एक सोने जैसा लॉकेट शामिल है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67(A) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी दल में हरनौत थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, अवर निरीक्षक राजेश कुमार, गृह रक्षक महिला सिपाही प्रियंका कुमारी, सिपाही अमित कुमार एवं विद्याभूषण कुमार शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *