पावापुरी में खड़ी ट्रक में घुसी टियागो कार, तीन घायल; चालक और युवक गंभीर

0
WhatsApp Image 2026-11-11 at 7.19.01 PM

पावापुरी थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज से आगे पावापुरी मोड़ के समीप धर्म कांटा के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में तेज रफ्तार टियागो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, टियागो कार धनबाद से चोरसुआ गांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान पावापुरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर BR01GH6094 और टियागो कार का नंबर JH10CF9958 बताया गया है। कार में सवार लोग चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
घायलों में कार चालक राजू कुमार और आगे की सीट पर बैठे प्रियांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठी अर्चना कुमारी को हल्की चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को तत्काल पावापुरी विम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर सब इंस्पेक्टर भावना कुमारी, हाईवे प्रभारी चतुर्भुज राय, सब इंस्पेक्टर विमल कुमार तिवारी और सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *