द्वारिका बिगहा गांव में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का हुआ समापन, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भंडारा का किया गया आयोजन

0
IMG-20260203-WA0133

रानी सिन्हा की रिपोर्ट

हरनौत प्रखंड क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव स्थित फोरलेन के किनारे 25 जनवरी से चल रहे नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ सोमवार की देर शाम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। महात्मा बीर भद्र व यज्ञाचार्य पंडित भोला झा उर्फ लाल बाबा की देखरेख में आचार्य मुकेश शास्त्री ,पं विष्णु देव शास्त्री व पं लक्ष्मण शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूजन-हवन कराया गया। पूर्णाहूति के साथ कुमारी कन्याओं को भोजन भी कराया गया।साथ ही समीति की ओर से महाप्रसाद के रूप में खीर व पुरी का भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस भंडारे में सैंकड़ों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष सिंह बताया कि इस नवदिवसीय भक्ति कार्यक्रम में पहले दिन सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया था। वही प्रतिदिन महायज्ञ एवं वृंदावन से आए हुए कलाकारों के द्वारा रात्रि में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। वही अंतिम दिन विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस नौ दिवसीय भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम में हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह एवं संजीव कुमार उर्फ छोटी, अनिता देवी , सन्नी , पिंकु के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *