बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में उच्च विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की मांग विधानसभा में उठी

0
IMG-20260226-WA0082

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ। स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए उच्च विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की महत्वपूर्ण मांग आज बिहार विधानसभा के पटल पर उठाई । सदन को अवगत कराया गया कि वर्तमान में कई वार्डों में उच्च विद्यालयों की कमी के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के स्कूलों में जाना पड़ता है।

विशेषकर गरीब एवं मध्यम वर्ग के बच्चों को इस समस्या का अधिक सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बढ़ती आबादी और शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप विद्यालयों की संख्या नहीं होने से अभिभावकों और छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सदन में यह मांग रखी गई कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में नए उच्च विद्यालयों की स्थापना की जाए। साथ ही शैक्षणिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने, पर्याप्त कक्षाओं, शिक्षकों एवं संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

जनहित और छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए सरकार से शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई, ताकि नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और सुलभ शिक्षा का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *