डॉ. अशोक कुमार की निर्मम हत्या के खिलाफ ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर का रोह नवादा में कैंडल मार्च, आंदोलन की चेतावनी

0
IMG-20260128-WA0004

रोह नवादा। ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनरों (RMP) के सम्मानित सदस्य डॉ. अशोक कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में रोह नवादा में आवश्यक बैठक, शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनरों ने भाग लिया और घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जनजीवक संघ बिहार के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सक्रिय सदस्य डॉ. विपिन कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार की हत्या के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि समय रहते हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो प्रदेश भर के ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती, सुलभ और त्वरित चिकित्सा सेवा देने वाले आरएमपी यदि सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार और प्रशासन की गंभीर विफलता को दर्शाता है।

1001215508

वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, नालंदा के अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में चेंबर ऑफ कॉमर्स पूरी मजबूती से ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनरों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती है, तो चेंबर ऑफ कॉमर्स चुप नहीं बैठेगा और आंदोलन में साथ देगा।
उन्होंने कहा कि आरएमपी समाज के ऐसे सेवक हैं, जो भीषण गर्मी, बारिश और आपात परिस्थितियों में घर-घर जाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हैं। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा देना सरकार का प्रथम दायित्व और कर्तव्य होना चाहिए।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष यदुनन्दन प्रसाद, जिला अध्यक्ष डॉ. सुग्रीव शर्मा, सचिव डॉ. धनेश्वर प्रसाद, डॉ. के.के. सक्सेना, डॉ. ललित कुमार, देवेंद्र कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. भोला प्रसाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च के माध्यम से उपस्थित लोगों ने दिवंगत डॉ. अशोक कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरकार एवं प्रशासन से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *