राजगीर में 28 फरवरी को होगा ‘रंग दे राजगीर’ कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल संवाददाता, राजगीर | राजीव लोचन की रिपोर्ट
राजगीर महिला मंच क्लब की ओर से 28 फरवरी को होली के अवसर पर ‘रंग दे राजगीर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पाण्डु पोखर गेट संख्या 2 के समीप आयोजित होगा।
इसकी जानकारी महिला मंच क्लब की अध्यक्ष अंतरा साव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित एवं आनंददायक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन स्थल पर मुक्त गुलाल, नॉनस्टॉप म्यूजिक, फ्री स्नैक्स, फनी गेम्स तथा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुद्ध और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।
अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से संगठन राजगीर की गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में महिला मंच क्लब की सचिव एवं समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, उपाध्यक्ष संध्या सिंह, कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, मंच समन्वयक ममता कुमारी, मंच संपादक कंचन कुमारी तथा मीडिया प्रभारी मनोरमा रानी सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर संध्या सिंह, मनोरमा रानी, अंतरा साव, सीमा गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने राजगीरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
