राजगीर के अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन को मुंबई में मिला सम्मान, बिहार का बेस्ट वाटर पार्क घोषित

0
IMG-20260312-WA0030

जिला संबाददाता रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

राजगीर (नालंदा)। राजगीर स्थित अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन को बुधवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एशिया के बड़े वाटर पार्क एवं एम्यूजमेंट उपकरण निर्माता अरिहंत इंडस्ट्रियल के ऑनर के हाथों प्रदान किया गया।

समारोह में अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन को पूरे बिहार में बेस्ट वाटर पार्क के रूप में सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि मिलने के बाद वाटर पार्क प्रबंधन और कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

वाटर पार्क के निदेशक आशीष कुमार जैन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि इतने कम समय में उनके वाटर पार्क ने पूरे बिहार में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वाटर पार्क से जुड़े सभी कर्मियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वाटर पार्क से जुड़े सभी कर्मचारियों, सहयोगियों और यहां आने वाले पर्यटकों को बधाई दी। बताया गया कि यह पुरस्कार उनके प्रतिनिधि अतुल पाटनी ने समारोह में प्राप्त किया।

1001310509

पुरस्कार मिलने पर वाटर पार्क से जुड़े सोनू कुमार, गौतम कुमार, रतन कुमार, निक्की कुमारी, संजुक्ता कुमारी, कुमार रुचिन, मनोज कुमार सिंह, करोल सिंह, मदन मोहन सिंह, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, रिंकी कुमारी, सोनम कुमारी, विकास कुमार, गोपाल कुमार, संजय पांडे, अंकित कुमार, महेश कुमार, गीता कुमारी और सुजीत उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की।

1001310523

इस सम्मान से राजगीर के पर्यटन क्षेत्र को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *