राजगीर मलमास मेला हत्याकांड : जनसुराज के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता सौंपी

0
WhatsApp Image 2026-06-27 at 6.17.44 AM

नालंदा, संवाददाता। राजगीर मलमास मेला के दौरान 14 जून 2026 को झुनकी बाबा मंदिर परिसर में हुई दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में जनसुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती एवं पूर्व विधायक किशोर मुन्ना के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने दीपनगर प्रखंड के जनपुर गांव निवासी मृतक चिंटू पासवान एवं श्रवण पासवान के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नेताओं ने शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शिष्टमंडल ने घटना को अत्यंत दुखद एवं निंदनीय बताते हुए राज्य सरकार से हत्या में शामिल सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा, सरकारी नौकरी तथा अन्य आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

वहीं, जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जनसुराज हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए तथा इस जघन्य घटना के सभी जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *