इसलामपुर में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

0
IMG-20260208-WA0075

रानी सिंह की रिपोर्ट
इसलामपुर (नालंदा)। डीएसपी हिलसा-2 द्वारा रविवार को इसलामपुर स्थित कार्यालय परिसर में पुलिस अनुमंडल क्षेत्र की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल के सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।

डीएसपी कुमार ऋषिराज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से महिला, बच्चों एवं वृद्धजनों से जुड़े मामलों के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया।

उन्होंने पुलिस आधुनिकीकरण के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। इसमें सीसीटीएनएस पोर्टल, ई-साक्ष्य ऐप, एनआईसी और ईमेल का नियमित उपयोग, गंभीर मामलों में फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्राप्त करना, अवैध खनन एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों का प्रत्येक शनिवार बैठक कर निष्पादन शामिल है।

डीएसपी ने सभी पदाधिकारियों को वरीय अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष रामपाल कुमार, अपर थानाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, हरिनंदन प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *