यूजीसी के समर्थन में बैठक आयोजित, उच्च शिक्षा में समानता व भेदभाव खत्म करने की मांग

0
IMG-20260208-WA0077

प्रेम कुमार की रिपोर्ट

बिहारशरीफ, नालंदा । शहर के श्रम कल्याण मैदान गेट के पास गुरुसहाय लाल विचार मंच के तत्वावधान में यूजीसी के समर्थन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने की।

बैठक में गुरुसहाय लाल विचार मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद तथा अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म स्थान या विकलांगता के आधार पर किसी भी छात्र-छात्रा के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं दिव्यांग छात्रों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों का उद्देश्य उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना और जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करना है। उनके अनुसार, जातिगत भेदभाव में अब अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भी शामिल किया गया है, जिससे सभी वर्गों को न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 14 सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करता है। यूजीसी के नियम सभी वर्गों पर समान रूप से लागू होंगे। देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से ही संचालित होगा।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यूजीसी एक्ट को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर अनिल पासवान, विनोद कुमार (अधिवक्ता), आशुतोष कुमार मौर्य, कल्याण कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार, प्रो. शिव कुमार यादव, जाहिद अंसारी, सादिक अजहर, रामप्रीत सिंह चौहान, अवधेश पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *