बैगलेस डे के अंतर्गत मधुबनी पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन

0
IMG-20260228-WA0093

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय राजगीर में बैगलेस डे के तहत मधुबनी पेंटिंग और कला के बारे में कार्यशाला हुई। इसमें छात्रों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक मिथिला कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतीक प्रभाकर ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग प्राकृतिक रंगों से की जाती है। इस चित्रकला में पौराणिक घटनाओं के वर्णां के साथ-साथ ज्यामितीय आकर और डिजाइन भी देखने को मिलती है। इस पारंपरिक मधुबनी कला को पहले महिलाएं करती थी। आज यह न केवल भारत के लोगों के बीच लोकप्रिय है बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। इससे पहले प्राचार्य विवेक किशोर ने प्रोफेसर डॉ. प्रतीक का स्वागत किया। वहीं छात्रों ने कला को स्वयं बनाने का प्रयास किया और इस कला के बारे में जानकरी ली। संयोजक कला शिक्षक अनन्त कुमार सिंह, बैगलेस डे प्रभारी रोहित वर्मा एवं खेल शिक्षक बिलटन मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *