सद्भाव पूर्ण माहौल में मनाएं होली – अनिता कुमारी गुप्ता

0
IMG-20260228-WA0116

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। स्थानीय पाण्डु पोखर में शनिवार को रंग दे राजगीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद राजगीर की सभापति जीरो देवी व मुखिया संध्या सिंह ने की। राजगृह महिला मंच क्लब की सचिव समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजन से एक तो अपने त्योहारों के बारे में लोगों को जागरूकता होती है। वहीं एक दूसरे से मिलने का समय भी निकल आता है। आज इस भाग दौड़ के युग में हर कोई अपने-अपने कामों में लगे रहते हैं। एक दूसरे से मिल पाना भी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि होली को सद्भाव से मनाएं। यह भाईचारा का पर्व है। इस मौके पर सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर पार्षद कविता कुमारी, पार्षद मनीषा कुमारी, मंच के अध्यक्ष अंतरा साव, समन्वयक ममता कुमारी, एडिटर कंचन कुमारी, गीता कुमारी, सीमा गुप्ता, अनुपमा कुमारी, निशि कुमारी, हर्षिता कुमारी, प्राची, पूनम, काजल सहित अन्य मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *