माय भारत कार्यक्रम के तहत अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान, बिहार के 37 युवाओं ने लिया भाग

0
IMG-20260208-WA0042


अमर वर्मा की रिपोर्ट

भारत सरकार के खेल मंत्रालय के ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में नालंदा सहित बिहार के पांच जिलों से आए 37 युवाओं ने भाग लिया। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आयोजित किया गया, जिसमें मेजबान युवा अधिकारी ईशाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तेलंगाना की संस्कृति, इतिहास और प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से जाना। युवाओं ने सालारजंग म्यूजियम, गोलकुंडा किला, डॉ. भीमराव अंबेडकर सचिवालय, तेलंगाना विधानसभा सहित कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।

1001241228

समापन समारोह में तेलंगाना विधान परिषद के अध्यक्ष सुखेंद्र रेड्डी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया। इसके बाद सभी 37 सदस्य सिकंदराबाद से पटना के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम में शिन्टू कुमार, शिवशंकर कुमार, रोहित कुमार सिंह, आकर्ष कुमार, आशीष कुमार, प्रिरंजन, मुस्कान, सपना कुमारी, दिव्या भारती, लीला सिन्हा समेत अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *