विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को लेकर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को दिए गए निर्देश

0
IMG-20260131-WA0081

नालंदा। पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा जिले के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नियमित गश्ती सुनिश्चित करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता के साथ संवेदनशील, शालीन एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास कायम रह सके।

साथ ही महिला सुरक्षा एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *