हरनौत बाजार स्थित पीजी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

0
IMG-20260228-WA0109

राकेश कुमार की रिपोर्ट,

हरनौत बाजार अंतर्गत गोनावा रोड नेशनल हाईवे 30A के किनारे स्थित पीजी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर होली के रंगों में सराबोर होकर पर्व की खुशियां मनाई। होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत रंग अभिनंदन के साथ की गई। जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। और शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। होली मिलन समारोह के दौरान पूरा स्कूल परिसर में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।स्कूल के डायरेक्टर कमलेश कुमार ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली उत्सव और उल्लास का त्यौहार है हमें आज के दिन से ही बुराइयों को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर स्कूल में 10 मार्च तक निशुल्क नामांकन जारी है। वही मौके के पर प्रिंसिपल ऋषि पाल हंसू एवं अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, मंडल कुमार, पिंकू कुमार, मुकेश कुमार,छोटी कुमारी, पूजा कुमारी समेत सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *