मध्य विद्यालय साठोपुर के छात्रों का ऐतिहासिक परिभ्रमण: राजगीर, पावापुरी और नालंदा खंडहर में किया प्राचीन धरोहरों का अध्ययन

0
IMG-20260228-WA0067

शंकर कुमार

बिहारशरीफ। मध्य विद्यालय साठोपुर, बिहारशरीफ के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शैक्षणिक परिभ्रमण कर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने राजगीर, पावापुरी तथा नालंदा खंडहर का दौरा किया। यहां उन्होंने प्राचीन अवशेषों, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इन स्थलों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण से विद्यार्थियों में जिज्ञासा बढ़ती है और इतिहास को समझने की उनकी क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करता रहेगा।

इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से शिक्षक सुजीत कुमार का योगदान सराहनीय रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *