जनता की दहलीज तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं, सहयोग शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान

0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.02.07 PM

मुरौरा में 22 और तिउरी में 24 आवेदन प्राप्त, संबंधित विभागों ने मौके पर किया आवेदनों का निष्पादन

नालंदा। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरौरा एवं तिउरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की संयुक्त अध्यक्षता नालंदा की उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ एवं बिहारशरीफ नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन ने की।

बिहार सरकार की जनहितकारी एवं सुशासन आधारित पहल के तहत जिले की पंचायतों में आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन प्राप्त किए गए।

उप विकास आयुक्त ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली तथा आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए। इनमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आवास योजना से संबंधित लाभुक शामिल रहे।

मुरौरा में 22 आवेदन प्राप्त, सभी का मौके पर निष्पादन

मुरौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 3, मनरेगा से 5, कृषि विभाग से 4, सामाजिक सुरक्षा विभाग से 1, पंचायती राज विभाग से 1 तथा लोहिया स्वच्छता से संबंधित 5 आवेदन शामिल थे।

WhatsApp Image 2026 09 01 at 11.02.07 PM 1

प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा शिविर स्थल पर ही त्वरित निष्पादन किया गया। लाभुकों को उनके आवेदन की स्थिति एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई की जानकारी भी तत्काल उपलब्ध कराई गई। वहीं, अन्य लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

तिउरी में 24 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

तिउरी पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ग्रामीण विकास विभाग से 3, मनरेगा से 5, कृषि विभाग से 3, सामाजिक सुरक्षा विभाग से 3, लोहिया स्वच्छता से 2, सांख्यिकी विभाग से 4 तथा सीडीपीओ ग्रामीण से संबंधित 3 आवेदन शामिल थे।

इन सभी आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया। लाभुकों को आवश्यक जानकारी एवं संबंधित सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए थे। यहां ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के साथ उन्हें संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की गई। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हुई और उनके समय की भी बचत हुई।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के सहयोग शिविर आयोजित होने से सरकारी सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान हुई है। ग्रामीणों ने इसे जनहित, पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने वाली प्रभावी पहल बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *