मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं – मंत्री श्रवण कुमार, महिला रोजगार योजना बिहार में लाएगी क्रांति, डेढ करोड़ से ज्यादा जीविका दीदी के खाते में दस दस हजार
रानी सिन्हा की रिपोर्ट–
नूरसराय। नालंदा
नूरसराय प्रखण्ड के कुंदी गाँव में रविवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व परिवहन मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने पाँच लाख की लागत से निर्मित यात्री शेड का उदघाटन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो वादा करते है वो करते हैं। चाहे वह दस लाख नौकरी की बात हो या महिला रोजगार योजना की बात। डेढ करोड़ से ज्यादा जीविका दीदी के खाते में दस दस हजार रुपया भेजा गया। सरकार यह पैसा रोजगार के लिए दिया है। विरोधी कहते थे सरकार पैसा वापस लेगी या तरह तरह के भ्रम फैला रहे थे। जो जीविका दीदी रोजगार शुरू कर दिया है उनको दो दो लाख रुपया रोजगार विस्तार के लिए मिलेगा। वही उन्होंने कहा कि बिहार का गाँव अब शहर से बेहतर बन रहा है। गाँव के लोगो को शहरों जैसी सुविधा मिल रही है। चाहे वह बिजली हो या पीने को शुध्द जल।गाँव में पक्की सड़क बन रही है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है। जो बिहार में विकास का कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है उसका जोड़ा देश का कोई राज्य नही लगा सकता।बिहार का विकास कार्य का अनुकरण अब दूसरे प्रदेश में हो रहा है। इस अवसर पर जदयू अध्यक्ष नरेंद्र कुमार निराला, राजनंदन प्रसाद, छोटे महतो, नवीन कुमार, राजेश कुमार, शशि महतो, परमहंस सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
