कतरीसराय में पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन

0
IMG-20260222-WA0004

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट,

कतरीसराय। बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन कतरीसराय थाना क्षेत्र में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, पीएसआई मुकुंद भारती, एसआई गुरुदेव खड़िया, एसआई संजय सिंह, एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, रुदल पासवान, संजय दास सहित सभी हवलदार, सिपाही, होमगार्ड जवान तथा स्थानीय डफादार एवं चौकीदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मैराथन दौड़ का आयोजन क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों और युवाओं को जागरूक करना है, ताकि जनता पुलिस का निर्भीक होकर सहयोग कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि वह जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। समाज में सकारात्मक संवाद और आपसी विश्वास को बढ़ावा देना ही पुलिस सप्ताह का मुख्य लक्ष्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *