स्वच्छता व पोषण को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

0
IMG-20260317-WA0038

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)।ठाकुर स्थान और लेनिन नगर में मंगलवार को स्वच्छता व पोषण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। इसमें शिक्षकों व बच्चों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व कर रहे साहित राज ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। रैली में बच्चों ने तख्तियां लेकर शामिल हुए। उन तख्तियों पर सफाई, पोषण के संदेश लिखे थे। वहीं नारे लगाकर भी लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को उनको स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। शिक्षिका किरण कुमारी ने कहा कि बच्चों के साथ आम आवाम को भी जागरूक करना जरूरी है। बच्चों को सही राह दिखाना हम सबों का दायित्व बन जाता है। आगे चलकर यही बच्चे देश के भविष्य होंगे। ये विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा से लोगों को जागरूक करेंगे। रैली का आयोजन बिहार वाटर डेवलपमेंट ने किया। इस मौके पर शिवानी कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *