16 वर्षों की सेवा के बाद न्यायमित्र रविन्द्र कुमार को भावभीनी विदाई, बीडीओ व सीओ ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

0
IMG-20260131-WA0074

रानी सिन्हा की रिपोर्ट
नूरसराय (नालंदा)। नूरसराय प्रखंड अंतर्गत अंधना पंचायत के न्यायमित्र रविन्द्र कुमार को 16 वर्षों के सफल कार्यकाल के बाद शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. जियाउल हक, अंचल अधिकारी (सीओ) दीपक कुमार सहित प्रखंड कर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ डॉ. जियाउल हक ने रविन्द्र कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि उनका 16 वर्षों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, सीओ दीपक कुमार ने कहा कि किसी भी कर्मी की विदाई क्षण भावुक करने वाला होता है। रविन्द्र कुमार ने प्रखंड में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा दी और अपने व्यवहार व कार्यशैली से सभी के प्रिय बने रहे। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

1001222566 edited

इस अवसर पर एलएलईओ पिंकी कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार, आरओ देवकुमार शर्मा, न्यायमित्र चंद्रशेखर कुमार, महेंद्र लाल, जयप्रकाश कुमार, नंदकिशोर कुमार, उषा कुमारी, विभा कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रीति कुमार सहित कई प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *