मकनपुर में छोटकी भगवती माता की तृतीय वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रीमद् देवी भागवत कथा व अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

0
IMG-20260209-WA0006

रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नूरसराय (नालंदा)। नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत मकनपुर गांव में छोटकी भगवती माता की तृतीय वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा, यज्ञ एवं अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा मकनपुर गांव से निकलकर मघड़ा स्थित शीतला मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पुनः मकनपुर गांव वापसी की। इसके बाद कथा स्थल पर श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं यज्ञ का आयोजन प्रारंभ किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

स्थानीय शशि कुमार ने बताया कि हर वर्ष गांव में माता की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाती है। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य गांव में सुख-समृद्धि और शांति की कामना करना है।

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *