स्वच्छ जल स्वच्छ कल को लेकर राजगीर के सूर्यकुंड पर चलाया गया सफाई अभियान

0
IMG-20260223-WA0006

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर (नालंदा) संत निरंकारी द्वारा रविवार को स्वच्छ जल स्वच्छ मन को लेकर सूर्यकुंड परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें निरंकारी सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों ने भी भाग लिया। लोगों को सूर्यकुंड की महत्ता को लेकर भी जागरूक किया गया। मुखी रामविलास प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ जल और स्वच्छ मन से ही हमारा जीवन स्वस्थ और सुखी हो सकता है।

1001272970

संचालिका अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सूर्यकुंड को स्वच्छ व सुदंर बनाना है। इससे पर्यटकों को बेहतर व साफ राजगीर की झलक मिले और यहां से एक बेहतर संदेश लेकर जाएं। इस अभियान में सेवादल संचालिका अनिता कुमारी गुप्ता, संचालक भीम चौधरी, रमेश महाराज और अन्य लोग शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *