मुढ़ारी गांव में पैक्स अध्यक्ष श्री राम प्रसाद सिंह के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच हजारों कंबल किया वितरण

0
IMG-20260201-WA0079

राकेश पासवान की रिपोर्ट——-

हरनौत (नालंदा): प्रखंड क्षेत्र के चेरन पैक्स अध्यक्ष श्री राम प्रसाद सिंह के द्वारा शनिवार की देर शाम अपने पैतृक निवास मुढ़ारी गांव स्थित पैक्स गोदाम परिसर में जन्म दिन के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिससे क्षेत्र में मानवीय संवेदना और सहयोग की मिसाल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पंचायत वासियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पैक्स अध्यक्ष श्री राम प्रसाद सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष श्री राम प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी अपना 58वा जन्मदिन पंचायत के लोगों के साथ मनाया हूं। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर समारोह आयोजित कर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए बूढ़ा,बुजुर्ग, दिव्यांग विधवा एवं जरूरतमंदों के बीच हजारों कंबल वितरण किए हैं।

1001225299

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा करके मुझे काफी सुकून मिलता है। उनकी इस पहल की पंचायत वासियों ने सराहना की और इस समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिससे माहौल भक्ति मय बना रहा। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

वही मौके पर अनीता देवी, आशीष रंजन, वाल्मीकि पासवान, अनिल, सत्येंद्र ,भारतेंदु , पच्चू, दीपक, पप्पू,राजू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *