नगरनौसा में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

0
1001213566

रानी सिन्हा, संवाददाता

नगरनौसा (नालंदा)। देश का 77वां गणतंत्र दिवस नगरनौसा प्रखंड में पूरे उत्साह, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। बच्चों और आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर नगरनौसा थाना परिसर में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं आदर्श पंचायत भुतहाखाड़ में मुखिया नीरजा कुमारी, नगरनौसा पंचायत में मुखिया पूनम कुमारी, अरियावां पंचायत में मुखिया रूदल प्रसाद, दामोदरपुर बलधा पंचायत में मुखिया ललिता देवी तथा खजुरा पंचायत में मुखिया महेंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

1001213560 edited

झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि 77वां गणतंत्र दिवस मनाते हुए हम सभी को गर्व महसूस हो रहा है। आज पूरा देश एक परिवार की तरह है—यहां न कोई हिंदू, न मुस्लिम, न ईसाई, बल्कि हम सभी एक भारतीय हैं।

उन्होंने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि देश को प्रगतिशील बनाने में हर नागरिक को अपने-अपने स्तर से योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *