गिरियक में वज्रपात से 12 वर्षीय बालक की मौत, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल

0
bihar-weather-rain-alert-

नालंदा (गिरियक) – गिरियक थाना क्षेत्र के इंग्लिश पर गांव के पास बुधवार को वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में मृतक के पिता मुन्ना चौधरी ने बताया कि उनका पुत्र सागर कुमार इंग्लिश पर गांव के समीप मैदान में खेलने गया था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सागर बुरी तरह झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गिरियक थाना को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सागर कुमार को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि मृतक सागर कुमार मूल रूप से शेखपुरसराय थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों अपनी नानी के घर, इंग्लिश पर गांव में आया हुआ था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं गिरियक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वज्रपात की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हुई है और दूसरा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *