सिलाव में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत दो पीड़ित परिवारों को मिली सहायता

0
IMG-20260221-WA0062

नालंदा। सिलाव प्रखंड में मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत दो आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिलाव द्वारा पात्र लाभुकों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम धमार, पंचायत पावडीह, पोस्ट चांदीमऊ, थाना राजगीर निवासी श्रीमती कंचन कुमारी (पति–स्वर्गीय सोनू कुमार) को 20,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। बताया गया कि उनके पति सोनू कुमार की मृत्यु 15 जुलाई 2025 को ग्राम धमार में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। असामयिक निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

1001270169

इसी क्रम में ग्राम खेमजी बीघा, पोस्ट बिंदीडीह, पंचायत गौरमा, थाना राजगीर निवासी श्रीमती अनीता देवी (पति–स्वर्गीय अरुण यादव) को भी 20,000 रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। अरुण यादव की मृत्यु 26 मई 2023 को विद्युत करंट लगने से हो गई थी, जिसके बाद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का उद्देश्य असामयिक मृत्यु की स्थिति में आश्रित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें संबल मिल सके। प्रशासन ने पात्र लाभुकों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *