मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

0
IMG-20260223-WA0016

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ। 22 फरवरी 2026 को नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम धनेश्वरघाट (बिहारशरीफ) में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रबल समर्थक एवं खिलाफत आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार Abul Kalam Azad की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने मौलाना आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आज़ाद ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया।

सभा में हरिहरनाथ, दिलीप कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार पटेल, अनिल चंद्रवंशी, सीपी कुमार, डॉ. अवधेश प्रसाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *