नूरसराय में शान से लहराया तिरंगा, 77वें गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज़्बा

0
IMG-20260126-WA0003

नूरसराय (रीना रानी संबाददाता) । नूरसराय प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के गांवों से लेकर बाजार और विभिन्न संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर हर ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय में प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ. अभिजीत कुमार गौतम तथा गौतम ग्रुप भागन बिगहा कैंपस में कार्यकारी सचिव डॉ. बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

1001211475

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख रेखा देवी, पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज तथा नूरसराय थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने झंडोत्तोलन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरसराय में एमओआईसी डॉ. अनील कुमार ने तिरंगा फहराया।

परविंदर इंटरप्राइजेज के क्षेत्रीय कार्यालय में निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा, रूलर कार्यालय में एचआर प्रवीण कुमार, पीएनबी नूरसराय शाखा में शाखा प्रबंधक सी.पी. नारायण ने भी ध्वजारोहण किया।

1001211606

पंचायत भवन संगत में मुखिया रामकृष्ण कुमार, मत्स्यजीवी सहयोग समिति नूरसराय कार्यालय में अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, उच्च माध्यमिक विद्यालय मेयार में प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। विनायका विद्या मंदिर में निदेशक मनोज कुमार, अल्फा इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर एके डेल्टा, ट्रीविया कॉन्सेप्ट स्कूल में प्राचार्य मनीष कुमार, ट्रीविया गुरुकुल में निदेशक नवीन कुमार, किड्डी क्लाउड में प्राचार्या रेखा कुमारी, विद्या जागरण स्कूल में प्राचार्या मनीषा कुमारी तथा न्यू हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक राजीव कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

1001211504

इसके अलावा पंचायत भवन बाराखुर्द में मुखिया शोभा देवी, राहुल मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल में डायरेक्टर अविनाश कुमार निराला, पंचायत सरकार भवन पपरनौसा में मुखिया अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू मुखिया तथा जन शिक्षण संस्थान में निदेशक उदय गोस्वामी ने भी झंडोत्तोलन किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *