10 मार्च को मनेगा नौलखा मंदिर का ध्वजारोहण पर्व,जुटेंगे सैंकड़ों जैन श्रद्धालु

0
IMG-20260305-WA0137

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। श्रीजैन श्वेताम्बर भंडार तीर्थ स्थित नौलखा मंदिर का वार्षिक पूजा सह ध्वजारोहण पर्व 10 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसमें विभिन्न जगहों से आये हुए सैंकड़ों जैन श्रद्धालु भाग लेंगे। ध्वजारोहण से पहले शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके बाद सत्रहभेदी पूजा होगी। जैन श्वेताम्बर भंडार तीर्थ के सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र पांडेय व कैशियर संजीव कुमार जैन ने बताया कि 20वें तीर्थंकर भगवान मुनि सुब्रत स्वामी जी की मूर्त्ति की स्थापना चैत वदि शातम वर्ष 1961 में हुई थी। उस दिन से हर साल यहां पर विशेष पूजा की जाती है। मंदिर जी की ध्वजा का लाभ कोलकता के रामपुरिया परिवार द्वारा लिया जाता रहा है। इस बार भी रामपुरिया परिवार के द्वारा ही आयोजित होगी। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष शशिकांत नवलखा, सचिव रंजन कुमार जैन सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *