मन्यवर काशीराम जी की 92वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

0
IMG-20260316-WA0012

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ:-बिहारशरीफ के आनंद मार्ग ब्लॉक चौक स्थित अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस मौके पर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी एंव डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि मन्यवर काशीराम जी आधुनिक भारतीय राजनीति के एक दिग्गज नेता,समाज सुधारक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक का जन्म 15 मार्च 1934 को हुआ था। उन्होंने दलित वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ते हुए अंबेडकरवाद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। दलितों और शोषितों को जागरूक करने के लिए उन्होंने बामसेफ 1978,DS-4 1981 और अंतत: बहुजन समाज पार्टी (1984) की स्थापना की।उन्होंने “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा देकर वंचित समाज को सत्ता की ओर प्रेरित किया। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनाकर उन्होंने दलितों और बहुजन समाज को राजनीतिक सत्ता के शिखर तक पहुंचा। उन्होंने 6000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा कर बहुजन समाज पार्टी का प्रचार किया। उन्हें ‘बहुजन नायक’ और ‘साहब’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारतीय राजनीतिक में एक ‘अबूझ पहेली’की तरह उभरकर दलितों को एक स्वतंत्र राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित किया।
उन्हें बहुजन समुदाय के सशक्तिकरण और राजनीतिक जागृति के लिए याद किए जाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने काशीराम जी को याद करते हुए उनके मिशन को आगे बढ़ने का संकल्प लिए।
इस मौके पर आतीपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने भी अपना जन्मदिन बिहारशरीफ के आनंद मार्ग ब्लॉक चौक स्थित फुटपाथ दुकानदारों के बीच केक काटकर मनाया।
उपस्थित सभी लोगों ने
फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी के जन्मदिन पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान एवं मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित संदीप कुमार अर्जक संघ के जिला संयोजक कमलेश कुमार कमल फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव सादिक अजहर महेंद्र प्रसाद ओम प्रकाश पंडित असगर भारती शैलेंद्र कुमार शिव कुमार पासवान श्याम सुंदर पंडित लालती देवी चंदन कुमार ने भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने एवं दीर्घायु होने का कामना किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *