नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि मनाई गई
प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,
बिहारशरीफ। 28 फरवरी 2026 को नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम, बिहारशरीफ में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपनी सादगी, ईमानदारी और विनम्रता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक प्रख्यात शिक्षाविद और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। वे भारत छोड़ो आंदोलन में भी सक्रिय रहे और जेल गए। साथ ही वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे।
इस मौके पर रमेश पासवान, राजीव कुमार मुन्ना, डॉ. अवधेश प्रसाद, ओंकार शास्त्री, मोहम्मद इम्तियाज आलम (अधिवक्ता), मोहम्मद ईजाद खान, संतु कुमार, अनिल चंद्रवंशी, प्रभात कुमार वर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
