किड्स केयर कान्वेंट का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बिहार शरीफ, नालंदा। जिला स्थित महादेव मैरिज हॉल में किड्स केयर कान्वेंट का 11वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रंजन, विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता कौशांबी, शोभा कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को मंच देने का सशक्त माध्यम है, जिससे उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का विकास होता है। वहीं डॉ. ममता कौशांबी ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को देखकर अभिभावकों ने भी खूब तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल उत्सवमय और आकर्षक बना रहा।
