स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बनी सहारा, Exalt कॉलेज दे रहा निशुल्क प्रोफेशनल शिक्षा व प्लेसमेंट की सुविधा
राकेश पासवान की रिपोर्ट, बिहारशरीफ/नालंदा। बिहार सरकार की ‘सात निश्चय’ योजना के तहत संचालित स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अब हजारों युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। आर्थिक तंगी के कारण जिन छात्रों की पढ़ाई बीच में रुक जाती थी, अब यह योजना उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है।
नालंदा जिले के धमौली बाजार के पास नेशनल हाईवे-20 किनारे स्थित Exalt College of Engineering and Technology ने भी छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की है। कॉलेज के संचालक विकास कुमार ने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से कई प्रोफेशनल कोर्स में छात्रों को निशुल्क पढ़ाई का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार यहां बी.टेक, बी.फार्मा, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, आईटीआई, जीएनएम, एएनएम, बीसीए, बीबीए और होटल मैनेजमेंट सहित कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विशेष बात यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी छात्र केवल पैसों की कमी के कारण अपने भविष्य से समझौता न करे।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और Exalt कॉलेज की यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बनकर उभर रही है, जो बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।
