पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शशि राज भारती बने गोल्ड मेडलिस्ट, एम.एड. में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौतम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का नाम किया रोशन

0
IMG-20260130-WA0075

रानी सिन्हा संबाददाता।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीजी सत्र 2023–25 के पारंपरिक एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

गौतम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र शशि राज भारती ने एम.एड. पाठ्यक्रम (सत्र 2023–25) में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर गौतम ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत कुमार गौतम ने शशि राज भारती को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने भी शशि राज भारती को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का भी प्रमाण मिलता है।

कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने शशि राज भारती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *