विश्व पुस्तक दिवस पर राजद का सदस्यता अभियान, बच्चों को वितरित की गई पुस्तकें

0
IMG-20250423-WA0116

बिहार शरीफ (नालंदा) : विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के द्वारा खासगंज मोहल्ले में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद महानगर अध्यक्ष रिंकू खान ने की।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार अकेला ने नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ते हुए पुस्तक प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, “किताबों में बहुत शक्ति होती है, जो किसी नरक को स्वर्ग बना देती है।” उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिन पुस्तकों के महत्व, साहित्य व संस्कृति को बढ़ावा देने तथा पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने पुस्तकों को मानव सभ्यता की नींव बताया।

कार्यक्रम के दौरान खासगंज मोहल्ले के बच्चों को “मनोहर पोती” नामक पुस्तकें भी वितरित की गईं, जिससे बाल पाठकों में पढ़ने की रुचि को बढ़ावा मिले।

सदस्यता शिविर में राजद के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पवन यादव विनोद यादव, रुद्राक्ष, हिमांशु गुप्ता , मुकेश कुमार मोदी, प्रमोद गुप्ता , रंजीत कुमार अकेला, लड्डू यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

राजद के इस आयोजन ने पुस्तक प्रेम और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया, साथ ही युवाओं और बच्चों को साहित्य के प्रति प्रेरित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *