पूर्वी चंपारण के रवि कुमार यादव ने राष्ट्रीय तलवारबाजी में जीता कांस्य, बिहार का बढ़ाया मान

0
IMG-20260201-WA0039

रानी सिन्हा की रिपोर्ट | पटना, 01 फरवरी 2026

इम्फाल (मणिपुर) में 29 जनवरी से 03 फरवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-19 तलवारबाजी प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण, बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी रवि कुमार यादव ने ईपी (एपी) एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने टॉप-32 में असम के आदिल को 15-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद मणिपुर के जेनिथ को 15-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर के रणवीर को 15-9 से मात देकर सेमीफाइनल तक पहुंचे। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा के प्रिंस हुड्डा से 15-10 से हारने के बावजूद रवि ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

1001224726

रवि का यह प्रदर्शन लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रहा है। वर्ष 2024-25 में उन्होंने तीन पदक हासिल किए, जिसमें जम्मू-कश्मीर में आयोजित 68वीं विद्यालय खेल अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक, उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भी कांस्य पदक शामिल है।

रवि जिला स्कूल, मोतिहारी के 12वीं कक्षा के छात्र हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप और कैडेट एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वर्तमान में वे खेलो इंडिया स्कीम के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

1001224719 edited

रवि की इस उपलब्धि से न सिर्फ पूर्वी चंपारण बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *