डीएम कुंदन कुमार के साथ पीआईबी हैदराबाद प्रतिनिधिमंडल की बैठक, नालंदा–राजगीर के विकास व पर्यटन पर हुई चर्चा
बिहारशरीफ (नालंदा)। जिलाधिकारी कुंदन कुमार के साथ प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), हैदराबाद के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल का 29 जनवरी 2026 को नालंदा जिले के नालंदा एवं राजगीर का परिभ्रमण कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परिभ्रमण के क्रम में पीआईबी प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया गया। प्रतिनिधियों ने नालंदा और राजगीर की प्राचीन विरासत, बौद्ध धरोहरों एवं प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखा।
नालंदा आगमन के उपरांत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों, पर्यटन संवर्धन, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
पीआईबी प्रतिनिधिमंडल के माननीय आगंतुकों ने नालंदा एवं राजगीर की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत की सराहना करते हुए जिले की पर्यटन संभावनाओं को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों को उल्लेखनीय और प्रशंसनीय करार दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नालंदा सहित पीआईबी हैदराबाद प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
