भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर नालंदा भाजपा ने मनाया विजय उत्सव, पहलगाम हमले का लिया गया ऐतिहासिक बदला

0
1000651594

बिहारशरीफ (नालंदा) – बुधवार की सुबह भारतवासियों के लिए गौरव और उत्साह से भरी खबर लेकर आई जब भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान स्थित अनेक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पहलगाम हमले का करारा बदला लिया। इस सैन्य कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया गया, जिससे पूरे देश में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, नालंदा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में अस्पताल चौराहा, बिहारशरीफ पर उत्सव का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना की जय-जयकार करते हुए ज़ोरदार आतिशबाजी की, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया।

1000651711

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा,
“देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की पावन धरती से संकल्प लिया था कि आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। आज भारतीय सेना ने उनके आदेश पर अमल करते हुए टारगेट और समय निर्धारित कर आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। यह सिर्फ एक सैन्य जवाब नहीं, बल्कि भारत के पराक्रम, साहस और संप्रभुता का सशक्त प्रतीक है।”

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह,शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, अरविंद पटेल, जिला मंत्री डा अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, रवि राज, जिला मिडिया सह प्रभारी सह निवर्तमान बिहार शरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, नगर अध्यक्ष बिहार शरीफ मध्य धनंजय कुमार, नगर अध्यक्ष दक्षिणी अविनाश कुमार, नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास कुमार, अमरकांत भारती, अमित शान सिंह, सोनू कुमार हिंदू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, ओ बी मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष भारती, मणिकांत पासवान, ई प्रेमसागर पासवान, सूरज चंद्रवंशी, गोपाल कुमार, मदन प्रसाद सिंह,विश्वनाथ कुमार, आलोक कुमार, निराला कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस कंटेंट को सही से लिखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!