नूरसराय में मंत्री श्रवण कुमार ने 12 लाभार्थियों के बीच 6.40 लाख रुपये की अनुग्रह एवं पारिवारिक लाभ राशि वितरित की

0
IMG-20260130-WA0072

रानी सिन्हा, संवाददाता नूरसराय

नूरसराय (नालंदा)। शुक्रवार को नूरसराय प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सड़क दुर्घटना व आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रित 12 लाभार्थियों के बीच पारिवारिक लाभ एवं अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक वितरण किया। इस दौरान कुल 6 लाख 40 हजार रुपये की राशि वितरित की गई।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना अथवा आपदा में मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये एवं अनुग्रह अनुदान योजना के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहती है और आपदा प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

1001220429

राशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि इस सहायता राशि का उपयोग घर के किसी अच्छे और आवश्यक कार्य में करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, पोशाक, कलम-कॉपी जैसी जरूरतों पर राशि खर्च करने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. जियाउल हक, अंचलाधिकारी दीपक कुमार, आरडीओ नीतीश कुमार पाठक, राजस्व अधिकारी देव प्रकाश शर्मा, पीओ संजय कुमार सिन्हा, डॉ. धनंजय कुमार देव, रामकृष्ण कुमार, अविनाश कुमार मौर्य, रेखा देवी, रणधीर कुमार, अमरेंद्र कुमार, बबलू कुमार, बंटी यादव, सुधीर कुमार, चंद्रशेखर, राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *