कबीरपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त

0
IMG-20250601-WA0072

कतरीसराय (नालंदा): उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कबीरपुर में पदस्थापित प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के सेवानिवृत्त होने पर बीआरसी भवन में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक बेबी कुमारी ने विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, भागवत गीता और छड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

1000683412

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) दिनदयाल प्रसाद ने कहा कि एक शिक्षक अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय बच्चों के बीच बिताता है और वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थी और शिक्षक एक परिवार की तरह होते हैं। ऐसे में जब कोई सदस्य सेवानिवृत्त होता है, तो ऐसा लगता है जैसे परिवार का कोई अभिन्न अंग हमसे अलग हो गया हो।

बीईओ ने मनोज कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में अनुकरणीय कार्य किए और कबीरपुर विद्यालय में बिताए 25 वर्षों का समय कैसे बीत गया, यह पता ही नहीं चला। उनका समर्पण व कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

समारोह में शिक्षक रजनीश कुमार मुन्ना, सतीश कुमार, शिवनंदन यादव, नवीन गौतम, अरविंद कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार, किरण कुमारी, स्नेहलता कुमारी, अनिल कुमार साह, सुधीर कुमार, भोला जी, सहित दर्जनों ग्रामीण व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *